मुजफ्फरनगर में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर शोएब उर्फ भूरा के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। गौकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर समेत एक आरोपी घायल हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 August 2026, 2:02 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जनपद में गौकशी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कथित गौकशों पर कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नियाजीपुरा से काली नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ मंडी मुजफ्फरनगर राजकुमार साव ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक कथित बदमाश शोएब उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने मौके से तीन अन्य कथित आरोपियों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस

कुछ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर काली नदी की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी शोएब उर्फ भूरा निवासी मीमलाना थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौकशी व गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान अफसर अली निवासी मीमलाना, उमेद निवासी शहीद चौक खालापार और जावेद निवासी खालापार के रूप में हुई है।

मुजफ्फरनगर में नशे के सौदागरों का बड़ा खेल! कार की तलाशी में खुला ऐसा राज, पुलिस भी रह गई हैरान

आरोपियों से हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, रस्सी और प्लास्टिक के बोरे बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक जीवित गोवंश भी बरामद किया गया है।

मुजफ्फरनगर के इस मदरसे में 6 दिन से क्यों हो रहा है बड़ा एक्शन? सामने आई वजह

पुलिस की कार्रवाई

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  31 August 2026, 1:59 AM IST

Related News

Advertisement