UP Assembly Special Session: विशेष सत्र से पहले सपा का विधानसभा के बाहर हल्लाबोल, नेता प्रतिपक्ष सरकार पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत गुरुवार सुबह हंगामे के साथ हुई। महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विधानसभा के बाहर सपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 12:18 PM IST
google-preferred

Lucknow: यूपी विधानसभा के विशेष सत्र शुरु होने से पहले ही सदन के बाहर विरोध की तस्वीर साफ दिखाई दी। Samajwadi Party के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर तख्तियां हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के मुद्दों पर केवल राजनीति कर रही है।

विपक्ष के तीखे आरोप

नेता प्रतिपक्ष Mata Prasad Pandey ने कहा, “हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती, जबकि यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।”

वहीं, सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, “भाजपा ‘महिला मुद्दों’ को प्राथमिकता बताती है, लेकिन उनकी मानसिकता महिला विरोधी है।”

सत्र के पहले दिन ही जिस तरह का हंगामा देखने को मिला, उससे साफ है कि महिला आरक्षण का मुद्दा आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव का बड़ा केंद्र बना रहेगा।

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

सदन में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने Samajwadi Party और Indian National Congress पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की मानसिकता महिला विरोधी रही है, जिसका प्रमाण संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उनके विरोध से मिलता है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी “गिरगिट की तरह रंग बदलती है” और राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को बदलती रहती है।

Location :  Lucknow

Published :  30 April 2026, 12:18 PM IST

Advertisement