हिंदी
महराजगंज में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बारिश और हवा की मार से झुककर खराब हो रही है।जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं, सब्जी की फसलें भी पानी भरने से प्रभावित हो रही हैं और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी है क्योंकि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
किसानों ने बताया कि अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।
Location : Maharajganj
Published : 21 March 2026, 2:46 PM IST
Topics : Farmers Loss Farmers Protest Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Wheat Crop Damage