हिंदी
महराजगंज में ट्रांसफर फटा (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव में रविवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले तेज आवाज आई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही क्षणों में ट्रांसफार्मर आग के गोले में बदल गया। घटना के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब स्थिति में था और इसकी क्षमता भी कम थी। उन्होंने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जेई केसव का कहना है कि ट्रांसफार्मर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 29 June 2026, 5:24 AM IST