गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा; 3 युवकों की मौत से गांव में कोहराम, पढे़ं पूरी खबर…

भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत से गोरखपुर के भर्रोह चौराहे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गेहूं लदी ट्राली से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 April 2026, 3:30 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर गेहूं से लदी ट्राली और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्राली में घुस गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े दस बजे स्कॉर्पियो गोला की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली से पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार कोहड़ी निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार यादव और 20 वर्षीय कुणाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद 22 वर्षीय प्रसून उर्फ अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीसरे युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल प्रसून उर्फ अंकुर को तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार और गांव के लोग अंकुर के बचने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

UP Crime: खागा में शर्मनाक वारदात, मंगेतर के साथ जा रही युवती से गैंगरेप

बताया जा रहा है कि तीनों युवक अविवाहित थे और आपस में करीबी दोस्त थे। अजय कुमार तीन भाइयों में बीच का था, कुणाल दो भाइयों में बड़ा और अंकुर दो भाइयों में सबसे छोटा भाई था। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और गेहूं लदी ट्राली को भी कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Budaun: नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला के साथ क्रूरता स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की धीमी गति और रात के समय कम रोशनी के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे को सामने ला दिया है। तीन दोस्तों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। हर घर में बस इसी हादसे की चर्चा है और लोग इसे बेहद दर्दनाक बता रहे हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 April 2026, 3:30 PM IST

Related News

Advertisement