बारिश का कहर! दीवार के मलबे में दबा 7 साल का छात्र, गांव में पसरा मातम

कानपुर के अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रहे सात वर्षीय छात्र की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 August 2026, 8:49 PM IST
google-preferred

Kanpur: लगातार हो रही बारिश ने कानपुर में एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में गुरुवार दोपहर बारिश से कमजोर हुई कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रहे दो मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से सात वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रही पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

स्कूल से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, सिहुरा गांव निवासी अनुराग वर्मा का सात वर्षीय बेटा निखिल गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने पड़ोसी मुकेश कुमार निषाद की पांच वर्षीय बेटी निशा के साथ घर लौट रहा था।

धंसी सड़क, टोल फ्री और बढ़ा ट्रैफिक… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर चर्चा में

चीख-पुकार के बीच मलबे से निकाले गए बच्चे

दीवार गिरने की तेज आवाज और बच्चों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाना शुरू किया और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सात वर्षीय निखिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल निशा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मासूम की मौत से गांव में मातम

हादसे की सूचना मिलते ही निखिल के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

NHAI का कड़ा फैसला: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत पूरी होने तक नहीं लगेगा टोल, कंपनी और अधिकारी नपे

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऊषा सिंह और अमराहट थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बुलडोजर की मदद से मलबा हटवाया।

पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

एसडीएम ऊषा सिंह ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  6 August 2026, 8:49 PM IST

Advertisement