बदायूं में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, परिवार में मचा मातम

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 June 2026, 1:07 PM IST
google-preferred

Badaun: बदायूं में फर्रुखाबाद रोड पर मंगलवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया। एक मामूली टायर ब्लास्ट ने पल भर में ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते एक जिंदगी खत्म हो गई और एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। अलापुर थाना क्षेत्र में खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है।

कैसे हुआ पूरा हादसा

जानकारी के अनुसार, चन्दौसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय तालिब पुत्र अशफाक मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कलान की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर अलापुर क्षेत्र के अभियासा गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राली का दाहिना पिछला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया।

पुलिस भर्ती परीक्षा: बदायूं-उझानी-कासगंज के छात्रों को बड़ा फायदा, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत जेसीबी और रस्सियों की मदद से ट्राली को हटाने का प्रयास किया और किसी तरह तालिब को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तालिब को तत्काल सीएचसी म्याऊं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और छाती में गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

बदायूं जिले के उझानी में दर्दनाक ट्रेन हादसा, महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस जांच जारी

अलापुर थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का टायर फटना सामने आया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  8 June 2026, 1:07 PM IST

Advertisement