हिंदी
यूपी में एक विवाह ऐसा भी
Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा चौंकाने वाला और विवादित मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अकबरपुर क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें एक महिला और उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर कोर्ट मैरिज करने का दावा किया जा रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही यह आग की तरह फैल गया और देखते ही देखते यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला और पुरुष को शादी के अंदाज में फूलों की माला पहने हुए दिखाया गया है। साथ ही दोनों के हाथ में कथित तौर पर कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी नजर आता है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि यह शादी सास और दामाद के बीच हुई है और इसे कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है, जिसमें “लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए” जैसे बोल सुनाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो पर लिखा हुआ संदेश “कोर्ट मैरिज कर ली, आशीर्वाद दे दो” भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे निजी जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे पारिवारिक और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह मामला ट्रेंड करने लगा है, जहां लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं।
सचिव के बराबर काम, पर मानदेय केवल 6 हजार? कानपुर देहात में पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा
अकबरपुर थाना पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस यह भी स्पष्ट कर रही है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला वास्तविक है या सोशल मीडिया पर फैलाई गई कोई अफवाह या एडिटेड कंटेंट का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 8 June 2026, 11:51 AM IST