हिंदी
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन
Kanpur Dehat: पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज बाबू के नेतृत्व में जिले भर से पहुंचे करीब डेढ़ सौ से अधिक पंचायत सहायकों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने की मांग की।
पंचायत सहायकों ने रखी पांच प्रमुख मांगें?
ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू करने, अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाए जाने, विवाह के बाद महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण एवं समायोजन नीति लागू करने, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने तथा पंचायत सहायकों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग शामिल है।
Kanpur Dehat News: पुलिस के हांथ लगा सीसीटीवी फुटेज… 24 घंटे के अंदर शातिर हुआ गिरफ्तार
पंचायत सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से किया दर्द बयां
पंचायत सहायकों ने ज्ञापन में कहा कि वे ग्राम पंचायतों में डिजिटल प्रशासनिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है।
प्रदर्शन में मौजूद पंचायत सहायकों ने आवाज की बुलंद
उन्होंने बताया कि इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना मुश्किल हो गया है। पंचायत सहायकों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
Location : Kanpur Dehat
Published : 1 June 2026, 8:23 PM IST
Topics : CM Yogi Adityanath Demonstration of Panchayat assistants DM KANPUR DEHAT Kanpur Dehat News Memorandum submitted to Additional District Magistrate