हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Deoria: जनपद देवरिया में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अंतर्गत कई खंड विकास अधिकारियों (BDO) और अन्य अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जारी आदेश के अनुसार साबिर अनवर, जो अब तक गौरीबाजार में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब देसही देवरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार संतोष कुमार को रामपुर कारखाना से स्थानांतरित कर पथरदेवा विकास खंड में तैनात किया गया है। वहीं अरूण कुमार पाण्डेय, जो देसही देवरिया में कार्यरत थे, अब बनकटा विकास खंड की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा राजीव गुप्ता को बनकटा से स्थानांतरित कर बरहज विकास खंड भेजा गया है। वहीं यशवन्त कुमार, जो लार विकास खंड में तैनात किया गया है।
बदायूं में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा जारी, 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल
प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई विभागीय अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
आलोक पाण्डेय, जो वर्तमान में उपायुक्त श्रम रोजगार के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ गौरीबाजार खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं अविनाश त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, को बैतालपुर खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
प्रियंका चौधरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अब अपने वर्तमान पद के साथ रामपुर कारखाना विकास खंड अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
इसी क्रम में सुशील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, को तरकुलवा खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
जबकि सुधीर पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, को अपने वर्तमान पद के साथ भटनी खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Location : Deoria
Published : 8 June 2026, 12:23 PM IST