हिंदी
पंचायत भवन से लाखों का सामान गायब (IMG: Dynamite News)
Sultanpur: रात के अंधेरे में चोर पंचायत भवन का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और सरकारी कामकाज से जुड़ा जरूरी सामान समेटकर फरार हो गए। मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पैगापुर का है। सुबह जब पंचायत भवन का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा नजर आया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जांच की गई तो कंप्यूटर सिस्टम, सीपीयू, यूपीएस, मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर समेत कई जरूरी उपकरण गायब थे। सरकारी भवन में हुई इस चोरी ने पंचायत स्तर पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
ग्राम प्रधान के मुताबिक 11 अगस्त की रात पंचायत भवन को बंद किया गया था। मंगलवार सुबह जब पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया तो दरवाजा खुला मिला। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद किसी वजह से दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ होगा, लेकिन अंदर जाकर देखा गया तो पूरा मामला सामने आ गया। पंचायत भवन के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
न चंदा, न एनजीओ… सिर्फ आस्था और संकल्प! 744वें श्रमदान से चमका सुल्तानपुर का सीताकुंड धाम
चोर पंचायत भवन से सिर्फ कोई छोटा-मोटा सामान नहीं ले गए, बल्कि सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान में कंप्यूटर सिस्टम, सीपीयू, यूपीएस, मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर समेत अन्य सामान शामिल बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों के साथ थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज करने और घटना की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Location : Sultanpur
Published : 11 August 2026, 2:02 PM IST