न चंदा, न एनजीओ… सिर्फ आस्था और संकल्प! 744वें श्रमदान से चमका सुल्तानपुर का सीताकुंड धाम

सुलतानपुर के श्री सीताकुंड धाम पर गोमती मित्र मण्डल ने 744वें साप्ताहिक श्रमदान अभियान के तहत गोमती तट, परिसर और सीता उपवन की व्यापक सफाई की। संगठन ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और पूजा सामग्री नदी में न डालने की अपील भी की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 August 2026, 7:22 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार को गोमती मित्र मण्डल की ओर से श्री सीताकुंड धाम पर 744वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। बिना किसी सरकारी मदद के चलाए गए इस अभियान में मण्डल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। सुबह 6 से 9 बजे तक चले इस सफाई अभियान के दौरान गोमती नदी के पूरे तट, परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की व्यापक सफाई की गई।

स्वच्छता के लिए निरंतर चल रहा अभियान

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि गोमती मित्र मण्डल स्वतः समर्पित स्वच्छता प्रहरियों का समूह है। यह न तो कोई एनजीओ है और न ही शासन से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या चंदा प्राप्त करता है। सदस्यों के संकल्प और आपसी सहयोग से संगठन लगातार स्वच्छता अभियान चला रहा है।

Sultanpur: रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

श्रद्धालुओं से की गई विशेष अपील

प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी ने गोमती मित्रों से कहा कि सावन और विशेषकर नाग पंचमी से त्योहारों का सिलसिला होली तक चलता रहेगा। ऐसे में सीताकुंड धाम की स्वच्छता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री नदी अथवा परिसर में न डालने की अपील की।

Sultanpur: सब्जी-फल खरीदने निकले तो फंस जाएंगे जाम में! अमहट मंडी की ये तस्वीरें खोल रही व्यवस्था की पोल

बड़ी संख्या में शामिल हुए गोमती मित्र

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, दिनकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी, सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी, रामू सोनी, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मास्टर सम्राट, आनंद वत्स, राज मिश्रा, अभय मिश्रा, अभय सोनी, आभास समेत गोमती मित्र मण्डल के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Location :  Sultanpur

Published :  9 August 2026, 7:22 PM IST

Advertisement