रेलवे स्टेशनों पर अब गुटखा थूकना और गंदगी फैलाना पड़ेगा भारी: RPF कसेगी शिकंजा, कटेगा भारी चालान
भारतीय रेलवे ने स्टेशनों और ट्रेनों में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ महीने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसके तहत ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान चलाकर पान के दाग और गंदगी मिटाई जाएगी, वहीं नियम तोड़ने वालों पर आरपीएफ द्वारा जुर्माना भी लगाया जाएगा।