नीला ड्रम हत्याकांड: जिस केस ने देश को हिला दिया था, अब कोर्ट में पहुंचा अंतिम मोड़ पर; क्या टूटेगा राज?

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में कोर्ट में फाइनल बहस का तीसरा चरण पूरा हो गया है। अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने की कोशिश की। मामला अब अंतिम बहस के चरण में पहुंच चुका है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 June 2026, 7:43 AM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड ने एक बार फिर न्यायालय परिसर में हलचल तेज कर दी है। जिस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था, अब वह कोर्ट के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिला न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों और सबूतों को पेश कर मामले की कड़ियों को मजबूती से जोड़ने का प्रयास किया है। इस बहुचर्चित केस में आरोपियों पर पति की निर्मम हत्या का गंभीर आरोप है और अब फैसला नजदीक माना जा रहा है।

मामला क्या है

यह पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ समय पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। आरोप है कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड ने उस समय पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी, खासकर इसलिए क्योंकि वारदात के बाद शव को छिपाने और नष्ट करने की कोशिशों की बातें भी सामने आई थीं, जिसके चलते इसे “नीले ड्रम कांड” के नाम से भी जाना गया।

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड मामले में गवाहों ने दर्ज कराये बयान, जानें आज कोर्ट में हुआ क्या

कोर्ट में फाइनल बहस का तीसरा चरण

गुरुवार को जिला न्यायालय में इस मामले की सुनवाई का तीसरा चरण पूरा हुआ। जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष ने अंतिम बहस पेश करते हुए केस की पूरी कड़ी को एक-एक कर न्यायालय के सामने रखा। जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलील दी कि इस मामले में कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं, जो आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करते हैं।

गवाहों के बयान ने बढ़ाई मुश्किलें

अभियोजन पक्ष ने अदालत में सौरभ की मां रेणू के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके बेटे सौरभ ने पहले ही उन्हें यह आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी मुस्कान का साहिल शुक्ला के साथ संबंध है और उसे खतरा हो सकता है।

नीला ड्रम से लेकर खाई तक…इन औरतों से टूटा समाज का विश्वास, हवस और मोहब्बत के लिए पतियों को उतारा मौत के घाट

वारदात की परतें और आरोप

मामले में आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सौरभ की हत्या की और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस जांच में पहले ही कई ऐसे संकेत मिले थे, जिनसे यह मामला एक साधारण हत्या न होकर सुनियोजित अपराध प्रतीत हुआ।

Location :  Meerut

Published :  5 June 2026, 7:43 AM IST

Advertisement