हिंदी
फतेहपुर जिले के मिश्रित आबादी वाले पनी मोहल्ले में स्थित एक प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्राचीन मंदिर में कथित तोड़फोड़ से तनाव
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बदमाशों ने आतंक मचाया हुआ है। जहां इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मिश्रित आबादी वाले इलाके पानी मोहल्ला में स्थित एक प्राचीन मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की खबर से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब स्थानीय निवासी संतोष गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की मूर्तियों और ढांचे को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे इलाके की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि मंदिर में किसी तरह का कोई गेट या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और इसकी हालत पहले से ही काफी जर्जर है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर की देखरेख न होने के कारण अक्सर आवारा जानवर वहां घुस आते हैं। प्रारंभिक जांच में जानबूझकर तोड़फोड़ किए जाने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, हालांकि इस बयान से स्थानीय निवासियों का गुस्सा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को हल्के में ले रहा है और यह धार्मिक स्थल की सुरक्षा के प्रति लापरवाही दर्शाता है। वहीं, प्रांतीय सचिव वीरेंद्र पांडेय ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगा। उन्होंने प्रशासन पर मंदिरों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हिंदू आस्था पर सीधा हमला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अपने जिले की हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।