बदायूं में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किशोरी की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

बदायूं के रफीनगर गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है और जांच तेज कर दी गई है।

Updated : 22 March 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

Budaun: थाना मुजरिया क्षेत्र के रफीनगर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोरी कुशमा पुत्री ढकना सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे कालू पुत्र भूरे और पीछे बैठे नरेश पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भयावह टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने घायल युवकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों कालू और नरेश की हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक किशोरी कुशमा का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

बलिया में पारिवारिक विवाद हुआ हिंसक, देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी; जानें पूरा मामला

परिवार में कोहराम, गांव में शोक

घटना की खबर मिलते ही मृतक किशोरी के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों किसी जरूरी काम से निकले थे और रफीनगर मोड़ के पास ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

थाना मुजरिया पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UP Crime: “पापा को तिल-तिल मरते देखा है”, रामपुर सुसाइड केस में 12 साल के बेटे का छलका दर्द, जानें क्या है मामला

प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क नियमों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर चिंता जताई और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने की मांग की। पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं कि दोषियों को पकड़कर कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 22 March 2026, 2:04 PM IST

Advertisement