हिंदी
रामपुर में बिजली विभाग के JE रविंद्र मिश्रा ने बेटे को वीडियो कॉल कर दी जान। 10 साल से पत्नी के साथ चल रहे विवाद और मानसिक प्रताड़ना का हुआ दर्दनाक अंत। पढ़ें पूरी खबर।
रामपुर: रविंद्र मिश्रा सुसाइड केस (source: google)
Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शाहबाद में तैनात बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) ने घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हृदयविदारक बात यह है कि जान देने से ठीक पहले उन्होंने अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया था, जिसे देखकर बच्चा और परिजन सन्न रह गए।
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय रविंद्र मिश्रा रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार देर रात करीब 11:20 बजे रविंद्र ने अपने बड़े भाई प्रभात मिश्रा के मोबाइल पर वीडियो कॉल किया। उन्होंने अपने 12 साल के बेटे 'अथर्व' से बात कराने की इच्छा जताई। जब बेटा मोबाइल लेकर बात करने लगा, तो रविंद्र फूट-फूट कर रोने लगे। पिता को फंदा तैयार करते देख मासूम बच्चा चीखते हुए अपने ताऊ के पास पहुँचा, लेकिन जब तक साथी कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुँचकर दरवाजा तोड़ते, रविंद्र अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुके थे।
पेड़ से झूलता शव और पुलिस की तफ्तीश, जानें क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोल पाएगी मौत की असली वजह?
परिजनों का आरोप है कि रविंद्र की मौत के पीछे उनकी पत्नी की प्रताड़ना है। बड़े भाई प्रभात के अनुसार, रविंद्र ने साल 2012 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। पिछले 10 वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में तलाक तक पहुँच गया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी की लगातार टॉर्चर और मानसिक दबाव के कारण रविंद्र गहरे अवसाद (Depression) में चले गए थे।
इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू मृतक का बेटा है। 12 वर्षीय अथर्व ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता को वर्षों से परेशान होते देखा है। मासूम ने आरोप लगाया कि उसकी माँ केवल पैसों के लिए पिता को फोन करती थी और उन्हें प्रताड़ित करती थी। बेटे ने पुलिस से अपनी माँ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अथर्व पिछले कई सालों से अपने ताऊ के पास ही रह रहा था।
चंदौली में ईद की खुशियां बदली मातम में, सीओ ने बताया कैसे डैम में डूबे दो युवक?
घटना की सूचना पर पहुँची शाहबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत का इंतजार है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।