गोरखपुर निवासी टीचर ने बरेली में शादी से पहले लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां धौरेरा माफी गांव में रहने वाले गणित के प्रवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 May 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धौरेरा माफी गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गणित के प्रवक्ता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान वशिष्ठ मुनि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे और वशिष्ठ मुनि बरौर इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। वह धौरेरा गांव में सत्यपाल के मकान में किराये पर रह रहे थे। शुक्रवार सुबह उनके पिता राजबली सिंह ने कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। जब मकान मालिक ऊपर कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा खुला और अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

गमछे के सहारे मिली लाश

कमरे के अंदर वशिष्ठ मुनि का शव पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। उनका एक पैर कुर्सी पर और दूसरा चारपाई से सटा हुआ था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि घटना बेहद दर्दनाक रही होगी। मौके की स्थिति देखकर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच और सुसाइड नोट की जांच जारी

इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम ने हर पहलू से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बरेली पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अविवाहित थे प्रवक्ता, परिवार में मातम

जानकारी के अनुसार वशिष्ठ मुनि अविवाहित थे और अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी कर रहे थे। घटना की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके और किसी भी संभावित एंगल को नजरअंदाज न किया जाए।

Location :  Bareilly

Published :  16 May 2026, 12:11 PM IST

Advertisement