वंचित छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! सुल्तानपुर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति पोर्टल आज से दोबारा खुला

सुल्तानपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शासन के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 September 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Sultanpur: वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) से वंचित पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुल्तानपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोर्टल 1 सितंबर 2026 से खोल दिया गया है।

शासन के निर्देश के तहत सभी शिक्षण संस्थानों, एफिलिएटिंग एजेंसियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार लंबित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मास्टर डाटा किया जाएगा लॉक 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 से 7 सितंबर तक शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा लॉक किया जाएगा। इसमें पूर्व में शामिल संस्थानों द्वारा पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार स्वीकृत सीटों की संख्या, साथ ही निर्धारित शुल्क एवं एफिलिएटिंग एजेंसी/विश्वविद्यालय का नाम आदि सूचनाओं को डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक किया जाना है।

यह भी पढ़ें - Sultanpur: एक खबर और बदल गया हाल, बारिश से खराब सड़क की मरम्मत के लिए दौड़ा प्रशासन

इस तारीख तक किया जाएगा सत्यापन

इसके बाद 2 से 8 सितंबर तक संबंधित विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा। 3 से 9 सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस एवं अन्य विवरण का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। इसी अवधि में विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा 3 से 10 सितंबर तक रिजल्ट अपडेट किया जाएगा।

डाटा शिक्षण संस्थानों की लॉगिन

11 से 15 सितंबर तक PFMS साफ्टवेयर से सत्यापन के बाद डाटा को एनआईसी द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर परीक्षण कर शुद्ध डाटा जनपद स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों के आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन के लिए डाटा शिक्षण संस्थानों की लॉगिन पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की गलतियां ठीक किया जाएगा

16 से 18 सितंबर तक शिक्षण संस्थान स्तर पर छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक शिक्षण संस्थानों द्वारा अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करने तथा पात्र छात्रों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Sultanpur Encounter: आधी रात पुलिस और बदमाश आमने-सामने, गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद दो घायल; तीसरा भी दबोचा गया

कार्यवाही समय से पूरी करने की अपील 

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित छात्रों, शिक्षण संस्थानों एवं एफिलिएटिंग एजेंसियों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी कार्यवाही समय से पूरी करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि इस आशय की सूचना विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही अन्य माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए भी प्रसारित करें।

Location :  Sultanpur

Published :  1 September 2026, 3:12 PM IST

Related News

Advertisement