औरैया में वारदात: देवर ही बना जान का सौदागर, मायके से हंसते-मुस्कुराते थी निकली, रास्ते में उतारा मौत के घाट

मायके से ससुराल लौट रही महिला को गांव की पुलिया के पास गोली मार दी गई। गोली पेट को छूकर निकल गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया। जानिए पूरा मामला।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 September 2026, 11:58 AM IST
google-preferred

Auraiya: औरैया जिले का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके मायके से ससुराल लौटते समय गोली मार दी गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि शिवम तिवारी ने ही महिला पर गोली चलाई थी।

स्कूटर से ससुराल जा रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, भियांपुर की रहने वाली नीतू तिवारी की शादी कंचौसी के राजू तिवारी से हुई है। सोमवार सुबह वह स्कूटर से अपने मायके गई थी। रात करीब 8 बजे जब वह ससुराल लौट रही थी, तो गांव के बाहर एक पुलिया के पास सागर और शिवम तिवारी ने उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें - Auraiya: गेस्टहाउस से चोरी करने वाले आखिर पकड़े गए, बरामदगी ने खोले कई राज

आरोप है कि इस दौरान शिवम ने नीतू पर गोली चला दी। गोली उसके पेट के दाहिने हिस्से को छूती हुई निकल गई जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

गंभीर हालत में अस्पताल किया गया रेफर

गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल नीतू को देखकर उन्होंने उसके भाई अभिषेक तिवारी को सूचना दी। अभिषेक मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नीतू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।

पांच दिन पहले हुई घटना से संबंध की जांच

पुलिस जांच में पता चला कि करीब पांच दिन पहले नीतू के भाई दुर्गेश तिवारी जिसका आपराधिक इतिहास रहा है ने गांव में शराब पीने का विरोध करने पर श्रीकृष्ण नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। उस घटना के बाद दुर्गेश फरार हो गया था। पुलिस अब नीतू को गोली मारने की घटना और उस पुराने विवाद के बीच किसी संभावित संबंध की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Auraiya News: फर्जी खबर के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन, सांसद-विधायक ने FIR की मांग की

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी

सिटी सर्कल ऑफिसर (CO) शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि शिवम ने ही गोली चलाई थी। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Auraiya

Published :  1 September 2026, 11:58 AM IST

Advertisement