Auraiya News: सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बवाल, ARTO से धक्का मुक्की, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के औरैया में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रही प्रवर्तन कार्रवाई उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लोगों ने ARTO से धक्का-मुक्की कर दी। इस घटना में ARTO का सरकारी मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। भीड़ के उग्र होने पर ARTO को सरकारी वाहन छोड़कर ऑटो से कोतवाली पहुंचना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।