Sultanpur: त्योहारों से पहले वल्लीपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

त्योहारों के रंग में कोई खलल न पड़े, इसके लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। गणेश विसर्जन, दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है और लगातार क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 September 2026, 6:09 AM IST
google-preferred

Sultanpur: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गापूजा और दशहरा को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बल्दीराय थाना क्षेत्र के वल्लीपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। एसपी ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और त्योहारों के दौरान विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

त्योहारों से पहले वल्लीपुर में पुलिस गश्त

पैदल गश्त के बाद पुलिस अधीक्षक ने वल्लीपुर में व्यापारियों और स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

दिनदहाड़े अपहरण और बेल्टों से ताबड़तोड़ पिटाई, सुलतानपुर में सराफा कारोबारी के साथ हुई इस दरिंदगी ने हिला दी रूह

विसर्जन मार्गों और प्रमुख स्थानों कड़ी निगरानी

गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए एसपी ने विसर्जन मार्गों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने और लोगों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

सुलतानपुर में प्रशासनिक हलचल: डीआरडीए परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पुलिस प्रशासन की लोगों से अपील

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी बल्दीराय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Location :  Sultanpur

Published :  19 September 2026, 5:36 AM IST

Related News

Advertisement