हिंदी
सुलतानपुर में चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले(Img: Dynamite news)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने चार उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कादीपुर, सदर और जयसिंहपुर तहसीलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालना होगा।
सुलतानपुर जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जयसिंहपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक को कादीपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। अब वह कादीपुर तहसील में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। वहीं, कादीपुर के एसडीएम विनीत कुमार को सदर का अतिरिक्त अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत जयसिंहपुर के एसडीएम संदीप यादव को अपर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अपर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात प्रीति जैन को जयसिंहपुर का एसडीएम बनाया गया है।
इस तरह चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए जिले की तीन प्रमुख तहसीलों से जुड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के द्वारा अधिकारियों के फेरबदल के इस फैसले को जिले में प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाने और तहसीलों की कार्यव्यवस्था को बेहतर करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव से राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में नई व्यवस्था लागू होगी।
Location : sultanpur
Published : 17 November 2026, 2:07 PM IST
Topics : DM Indrajeet Singh Sultanpur SDM Transfer sultanpur news UP Administrative Transfer UP News