श्रावण में गोरखपुर की सड़कों पर रहेगी कड़ी निगरानी, पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बनाया खास प्लान

सीतापुर जिला अस्पताल में 65 वर्षीय मुस्ताक की इलाज के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप लगाए, जिसके बाद पेईंग वार्ड में तोड़फोड़ की गई।

Gorakhpur : जिले में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों के साथ अहम बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक में भारी वाहनों की आवाजाही, सोमवार को लागू होने वाले डायवर्जन और व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

श्रावण के सोमवार को लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यातायात ने की। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को श्रावण मास के दौरान लागू होने वाली यातायात व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। जिसके चलते कुछ मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा।

पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की कि वे अपने वाहनों का संचालन निर्धारित रूट और तय समय के अनुसार करें। भारी वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था का पालन करना होगा, जिससे शहर में यातायात सुचारु बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Gorakhpur New Commissioner: जानिये कौन हैं गोरखपुर के नए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह? बताई अपनी प्राथमिकताएं

ट्रांसपोर्टरों ने रखीं अपनी समस्याएं

बैठक में गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों के सामने वाहन संचालन से जुड़ी समस्याएं, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली परेशानियों को रखा।

व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान कई बार वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे कारोबार पर असर पड़ता है। उन्होंने अराजकतत्वों से सुरक्षा और मालवाहक वाहनों के सुचारु संचालन की मांग भी उठाई।

पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से भरोसा दिलाया गया कि व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी भी तरह की अव्यवस्था, दबाव या अराजक गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बेहतर तालमेल से संभलेगा सावन का ट्रैफिक

बैठक में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह, संगठन मंत्री मनीष कुमार सिंह, सदस्य दिलीप वर्मा, जीजीईसी एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल रसीद समेत कई व्यापारी और ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 August 2026, 10:47 PM IST

Advertisement