

बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों से संवाद करें
महराजगंज में राष्ट्रीय लोक दल की खास बैठक
Maharajganj News: फरेंदा स्थित डाक बंगले पर आज शाम 4 बजे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव एवं सरवन पांडे ने की, जबकि संचालन रामदयाल व अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों से संवाद करें और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को पहुंचाएं। उन्होंने कहा, "हमारा संगठन तभी ताकतवर होगा, जब कार्यकर्ता सक्रिय होंगे और समाज के हर वर्ग से जुड़ाव बनाएंगे। हमें आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझना और पार्टी के मंच से आवाज उठाना होगा।"
एकजुटता और जनसंपर्क अभियान पर जोर
विजय कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को दरकिनार कर एकजुट होकर पार्टी के विस्तार में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान, जनसमस्याओं को उठाने, तथा ब्लॉक और पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प
बैठक के दौरान कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि जनसंपर्क बढ़ाने, बूथ लेवल कमेटियों के गठन और युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि राष्ट्रीय लोक दल को महराजगंज जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।