अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- दो हत्यारे ढेर, किसी आरोपी को नहीं बख्शेंगे
अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत सिंह शामली पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर है, दो हत्यारे ढेर हो चुके हैं और बाकी आरोपियों व साजिशकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी।