हिंदी
संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम
Maharajganj: समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर के एक पैलेस में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में संविधान की रक्षा और आरक्षण की मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार यादव उर्फ सन्नी यादव एवं पूर्व कुशीनगर अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह थे। अध्यक्षता विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने की।
मुख्य वक्ता संतोष यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को समाप्त कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को नौकरी और शिक्षा से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करें।
अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में महत्वपूर्ण है। सौ साल पहले आज ही के दिन छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण लागू कर पिछड़ों के अधिकारों को मान्यता दी थी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश को मनुवादी सोच की ओर ले जा रही है।
सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर पीडीए समाज को शिक्षा से दूर कर मजदूरी की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में मनु का संविधान लागू कर संघ का शासन थोपना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
इस दौरान शमसुद्दीन अली जिला महासचिव, कृष्णभान सिंह किसान, सुदामा प्रसाद पूर्व विधायक, श्रवण पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर बाबा साहब वहिनी, राजेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, निर्देश मंगल प्रतिनिधि चेयरमैन नगर पालिका परिषद महराजगंज, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, रामगोपाल यादव, सुमन ओझा सत्यभामा सिंह जिलाध्यक्ष महिला सभा, गीता रत्ना पासवान, आनन्द निषाद, देवेंद्र प्रताप शाही ऊर्फ बब्बू शाही सदस्य प्रदेश कार्यकारीणी, मक्खू प्रसाद सदस्य प्रदेश कार्यकारीणी, डा० राजेश यादव विनोद गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, यज्ञदत्त पासवान जिलाध्यक्ष छात्रसंघ शमीम खान जि० मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अमरजीत सहानी जिलाध्यक्ष युवाजन सभा संजय कन्नौजिया जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, प्रणय गौतम, जिला उपाध्यक्ष, अमरनाथ यादव अर्फ लल्ला यादव जिला उपाध्यक्ष, महातम यादव जिला उपाध्यक्ष बोनी शेख सतीश यादव राष्ट्रीय सचिव, बैजू यादव, राज् दूबे जिला उपाध्यक्ष, अर्जुन यादव, विधान सभा अध्यक्ष,अरविन्द यादव वि०अ० फरेन्दा, विक्रम यादव विधानसभा नौतनवा, कैलाश प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सिसवा, नौषाद आलम, विधानसभा अध्यक्ष सदर महराजगंज, विजय यादव जिला सचिव बिंद्रेश कन्नौजिया वरिष्ठ नेता, डॉक्टर शेषनाथ जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा, विजय जायसवान प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सथा, सरजू यादव, प्रवीण सिंह, पूर्व प्रधान संजय यादव, राजाराम भारती, ओम प्रकाश यादव, चैत प्रसाद याद जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, इंदु गौतम, राम आशीष यादव जिला सचिव, जिला पंचायत सदस्य, परमहंस निषाद, बिट्टू यादव, हिरा लाल जख्मी समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 26 July 2025, 9:03 PM IST
Topics : Constitution Day Celebration Party Leaders' Speech Reservation Rights Samajwadi Party Samvidhan Maan Stambh Social Justice