आखिर कहां थी चार दिन से किशोरी? जंगल में शव मिलने से सीतापुर में सनसनी

सीतापुर में चार दिन से लापता किशोरी की तलाश का दर्दनाक अंत हुआ। गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय समरीन का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 August 2026, 6:31 AM IST
google-preferred

Sitapur: कोतवाली देहात क्षेत्र के सहरोई गांव के मजरा शंकरपुर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चार दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी समरीन का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। शंकरपुर निवासी समरीन चार दिन से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार शाम ग्रामीणों को कब्रिस्तान के पास जंगल में पेड़ से लटका किशोरी का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान समरीन के रूप में की।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा, इन जांबाजों को मिला सम्मान

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।

नदी में रस्सी से बंधा मिला युवक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान; 4 घंटे सीमा विवाद में उलझी सीतापुर-हरदोई पुलिस

वहीं, किशोरी के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sitapur

Published :  15 August 2026, 6:25 AM IST

Advertisement