‘पापा, जल भरकर अभी आता हूं…’ सीतापुर के सूर्यकुंड सरोवर में समाई 12 साल के मासूम की सांसें

सीतापुर के लहरपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। कांवड़ जल भरने पहुंचे परिवार में हादसे के बाद कोहराम मच गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 24 August 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

Sitapur: लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर स्थित प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरोवर में बालक की तलाश शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद बालक का शव बरामद हो सका।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, विकासखंड क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी अनूप कुमार अवस्थी रविवार शाम अपने 12 वर्षीय पुत्र केशू और अन्य बच्चों के साथ ग्राम अकबरपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर पहुंचे थे। बताया गया कि परिवार के लोग सरोवर से जल भरकर ग्राम शादीपुर फतेहपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर तक कांवड़ ले जाने की तैयारी में थे। जल भरने से पहले बच्चे सरोवर में स्नान करने लगे।

ये भी पढ़ें - रात में गिरा पेड़, दोपहर तक नहीं जागी पुलिस! रुद्रपुर मार्ग पर थमीं गाड़ियों की रफ्तार, लगा लंबा जाम

बच्चे की तलाश जारी

स्नान के दौरान अन्य बच्चे तो सरोवर से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ देर बाद केशू वहां दिखाई नहीं दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी पिता और अन्य परिजनों को दी। बालक के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घबरा गए और सरोवर में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब बालक का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें - ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी! हूटर बजाती कार के पीछे दौड़ी पुलिस, सिकरीगंज में ऐसे सिखाया सबक

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सरोवर में तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने केशू का शव सरोवर से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बालक की मौत सरोवर में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location :  Sitapur

Published :  24 August 2026, 3:11 PM IST

Advertisement