रात में गिरा पेड़, दोपहर तक नहीं जागी पुलिस! रुद्रपुर मार्ग पर थमीं गाड़ियों की रफ्तार, लगा लंबा जाम

रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार रात अचानक विशालकाय पेड़ गिर जाने से एक ट्रक फंस गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घंटों बीत जाने के बाद भी पेड़ न हटाए जाने से लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता साफ कराने की मांग की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 24 August 2026, 2:54 PM IST
google-preferred

Deoria: कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की रात सड़क किनारे लगा एक पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक ट्रक भी फंस गया। पेड़ और ट्रक के सड़क पर पड़े होने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

पेड़ हटाने को लेकर कार्रवाई नहीं

घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद सोमवार दोपहर तक वन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क से पेड़ हटाने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सड़क के बीचों-बीच पेड़ और ट्रक खड़े होने के कारण दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को जाम जैसी स्थिति से जूझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - “मेरे पति को कुछ नहीं होना चाहिए… चाहे मेरी किडनी ले लीजिए”, यूपी के हाथरस में पत्नी ने सावित्री बनकर बचाई पति की जान

यातायात व्यवस्था बहाल कराने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पेड़ गिरने की घटना के बाद यदि समय रहते उसे हटवा दिया जाता तो यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकती थी। लेकिन घंटों बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पेड़ और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी में हलचल से यूपी में बिगड़ा मौसम, 26 जिलों में मूसलाधार का अलर्ट: पढ़ें मौसम विभाग की नई चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क साफ नहीं कराई गई तो जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा किसी बड़े हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Location :  Deoria

Published :  24 August 2026, 2:53 PM IST

Advertisement