लकड़ी बीनने निकली थी मासूम! गन्ने के खेत में मिली चित, सीतापुर में हैवानियत की हदें पार, सहम उठा इलाका

सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 September 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

रास्ते में रोककर खेत में ले जाने का आरोप

पीड़िता की मां के मुताबिक, किशोरी गांव के बाहर लकड़ी बीनने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रायपुर गांव निवासी चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों कथित तौर पर किशोरी को जबरन पास के गन्ने के खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

खेलने निकले थे दो मासूम, तालाब में डूबकर चली गई जान; सीतापुर में 5 और 6 साल के बच्चों की मौत से मचा कोहराम

धमकी देकर फरार होने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। डरी हुई किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर हरगांव थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के साथ पीड़िता के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीतापुर में मासूम से कुकर्म, खेलने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया था आरोपी; कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

Location :  Sitapur

Published :  16 September 2026, 3:49 PM IST

Related News

Advertisement