हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर अली उर्फ समीर इदरीसी के कथित अवैध मकान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। , 20 अगस्त 2026 को कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर में प्रशासनिक टीम ने मकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल, PAC की दो प्लाटून और दंगा नियंत्रण दस्ता तैनात रहा।
प्रशासनिक टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी के मकान पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में घर में रखा सामान उसके रिश्तेदारों की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। मकान पूरी तरह खाली कराने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
प्रशासन के मुताबिक, कांट नगर पंचायत की जांच में मकान का निर्माण कथित तौर पर अवैध पाया गया था।
Shahjahanpur: बारिश में अचानक भरभराकर गिरा लिंटर, चाचा-भतीजे की मौत से गांव में मचा कोहराम
जांच के दौरान बिजली विभाग ने भी आरोपी पर करीब 8 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसका बिजली मीटर पहले ही हटा दिया गया था।
प्रशासन की ओर से आरोपी के परिवार को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी कर 10 दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बाद पांच दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया। प्रशासन के अनुसार निर्धारित अवधि में कोई कार्रवाई या जवाब नहीं मिलने के बाद अंतिम नोटिस जारी किया गया और अब मकान ध्वस्त कर दिया गया।
कांट कस्बा निवासी 22 वर्षीय गौतम मौर्य की 31 जुलाई 2026 की रात चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गौतम के आरोपी की बहन के साथ प्रेम संबंध थे और उसने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी।
पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और गौतम पर चाकू से कई वार किए गए। घटना के बाद मामला काफी चर्चित हुआ था। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी समीर के अलावा उसके पिता, भाई समेत अन्य आरोपियों के भी जेल में बंद होने की बात सामने आई है।
मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ PAC की दो प्लाटून और दंगा नियंत्रण दस्ता तैनात किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती जारी रही।
Location : Shahjahanpur
Published : 20 August 2026, 1:29 PM IST