अंकित को ऐसा क्या हुआ, जो शादी के कुछ दिन पहले फांसी पर झूला, पढ़ें फतेहपुर का यह सनसनीखेज मामला

फतेहपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी तय होने के बावजूद हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Fatehpur: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिस घर में कुछ दिन पहले ही खुशियां गूंजी थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है।

निर्माणाधीन मकान में मिला शव

घटना उनवा अधारपुर इलाके की है, जहां एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंकित उर्फ धनराज के रूप में हुई है, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

महराजगंज में ग्रीन मिशन: बदलेगा जिले का स्वरूप, डीएम ने कहा- ‘हर मेड़ा पर पेड़’ अभियान को मिलेगा नया जोर

कुछ दिन पहले ही हुआ था गृह प्रवेश

जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च को ही घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ था। अंकित दो दिन पहले ही यहां रहने आया था। परिवार नए घर और आने वाली शादी की खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया।

शादी तय, फिर भी उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के अनुसार अंकित की शादी अप्रैल में तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था। ऐसे में युवक का यह कदम परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोरखपुर में दहेज हत्या केस में 3 दोषियों को 7-7 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

वजह अब भी रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी।

इलाके में चर्चा, परिवार में मातम

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है। एक तरफ शादी की तैयारियां थी, तो दूसरी तरफ अचानक आई इस दुखद खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 31 March 2026, 8:07 PM IST

Advertisement