बिजनौर के दिग्गज कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप

बिजनौर में कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी को मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस पार्टी ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए विरोध दर्ज किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई हिटलरशाही का प्रतीक है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 23 September 2025, 10:56 AM IST
google-preferred

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सियासी गर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कांग्रेस के पीसीसी सदस्य मुनीश त्यागी को उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही कार्रवाई बताया है।

कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। कांग्रेस नेता मुकेश त्यागी ने कहा कि यह हिटलरशाही का दौर है। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए डर और दमन का सहारा ले रही है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस तानाशाही के खिलाफ लड़ता रहेगा। सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, उसे जाना ही होगा।

कारणों पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि, पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कार्रवाई किसी संभावित विरोध प्रदर्शन या राजनीतिक सभा को रोकने के लिए की गई है।

पार्टी ने की लोकतंत्र की दुहाई

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लोकतंत्र का सीधा अपमान है। बिना किसी ठोस कारण के एक जन प्रतिनिधि को उसके घर में नजरबंद करना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस तरह की कार्रवाइयों को बंद करे और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे।

आशिकी में अंधी मुरादाबाद की स्वाति: क्राइम पेट्रोल देख रची पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश, पढ़ें सनसनीखेज खुलासा

जिला प्रशासन की चुप्पी

वहीं दूसरी ओर, जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों को नहीं रोका तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Location : 
  • Bijnor

Published : 
  • 23 September 2025, 10:56 AM IST