हिंदी
SSP को शिकायती पत्र सौंपा
Saharanpur : पश्चिमी यूपी की राजनीति में सहारनपुर का एक मामला तेजी से तूल पकड़ता दिख रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के जिला अध्यक्ष के साथ हुई कथित मारपीट ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चोट बताया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।
सहारनपुर में SBSP कार्यकर्ताओं का हंगामा। जिला अध्यक्ष से मारपीट के विरोध में पुलिस लाइन में प्रदर्शन, SSP को सौंपा ज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।@saharanpurpol #Saharanpur #SBSP pic.twitter.com/XfGjJGXDWh— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 5, 2026
मंगलवार को SBSP कार्यकर्ता पुलिस लाइन में इकट्ठा हुए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने SSP को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। माहौल काफी गरम रहा और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।
सहारनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, कई थानों के ये 12 हिस्ट्रीशीटर किए गए बाहर
कार्यकर्ताओं के मुताबिक 24 अप्रैल को जिला पंचायती राज अधिकारी (DPRO) कार्यालय में यह पूरी घटना हुई थी। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ महिलाओं और पुरुषों ने जिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और फिर मारपीट पर उतर आए। इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पार्टी का दावा है कि जिला अध्यक्ष वहां किसी निजी काम से गए थे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया।
SBSP नेताओं ने बताया कि घटना के बाद केस दर्ज जरूर हुआ। उसके बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा साफ नजर आया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है।
Location : Saharanpur
Published : 5 May 2026, 7:01 PM IST