इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, ऐसे बचाई गई 198 यात्रियों की जान

हैदराबाद से चंण्डीगढ़ जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जबकि पूरे विमान में धुआं भरने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 May 2026, 7:05 PM IST
google-preferred
Chandigarh: हैदराबाद से चंण्डीगढ़ जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चंण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़े विमान में एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जबकि पूरे विमान में धुआं भरने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

एयरपोर्ट पर खड़ी फ्लाइट में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी और उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। अचानक हुए ब्लास्ट के बाद विमान के अंदर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया।

इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री

स्थिति को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इंडिगो का बयान: सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी मदद में जुटी रही।

तकनीकी जांच के बाद ही होगी उड़ान

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान को दोबारा संचालन में लाने से पहले पूरी तकनीकी जांच की जाएगी। साथ ही, घटना के कारणों की जांच पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें कर रही हैं।

ब्लास्ट की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पावर बैंक में विस्फोट कैसे हुआ। घटना से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें एक महिला यात्री को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा जा सकता है।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक जैसे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, समय रहते क्रू की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

Location :  Chandigarh

Published :  5 May 2026, 6:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement