Sonbhadra News: क्या वजह रही कि मां ने दो मासूम बच्चों संग लगा ली फांसी

जनपद के करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Updated : 5 May 2026, 6:28 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जनपद के करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा है।

ग्रामीणों में हड़कंप

मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रीति राजभर पत्नी राजन राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति ने अपने दो बच्चों- 6 माह के आयांश और 4 वर्ष के आर्यन- के साथ घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। जब यह घटना सामने आई तो परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ मां का शव देखकर हर आंख नम हो गई। घटना की प्रारंभिक सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

कमरे में मिला तीन शव  

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से तीनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है। मृतका के परिजन राजकुंवर राजभर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों के जरिए मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे रस्सी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों का आरोप है कि घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था और लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन

मौके पर पहुंचकर जांच शुरू

मायका पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का पति शराब का सेवन करता था, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ती थी। हालांकि घटना का सही समय स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी करीब 8 बजे मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब की है। वही क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव ने BJP को दी खुली चुनौती, ‘2027 से पहले लागू करो या जवाब दो’

सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Location :  Sonbhadra

Published :  5 May 2026, 6:28 PM IST

Advertisement