अमेठी में सपाइयों का प्रदर्शन, बिजली कटौती और महंगाई समेत 5 मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अमेठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली कटौती, महंगाई, आवारा पशु और जलभराव जैसी समस्याओं का मुद्दा उठाया गया...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 September 2026, 6:30 PM IST
google-preferred
Amethi News: अमेठी में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जिले की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की।

Location :  Amethi

Published :  21 September 2026, 6:05 PM IST

Advertisement