Video: अमेठी के इस्माइलपुर गांव में सपा नेता ने शुरू की ‘पीडीए पाठशाला’, बच्चों को खुद पढ़ा रहे जय सिंह प्रताप यादव
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद स्थित इस्माइलपुर गांव में शनिवार को ‘पीडीए पाठशाला’ की शुरुआत की गई। इस पहल की खास बात यह रही कि समाजवादी पार्टी के नेता जय सिंह प्रताप यादव खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए और बच्चों को पढ़ाने पहुंचे।