नोएडा में सपा ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती, डॉ. आश्रय गुप्ता ने शिक्षा पर दिया जोर

सपा नोएडा महानगर ने सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई, जहां उनके योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को सलाम करते हुए उनके कार्यों को समाज में जागरूकता फैलाने के रूप में सराहा गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 January 2026, 8:53 PM IST
google-preferred

Noida: सेक्टर-73 स्थित ए स्क्वायर मॉल में समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर द्वारा क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

डॉ. आश्रय गुप्ता का संदेश

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। उन्होंने दलित महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग खोलते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है।

सुनील चौधरी और मुकेश यादव का योगदान

प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और मुकेश यादव ने सावित्रीबाई फुले की बहादुरी को याद करते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने बाल विवाह, सती प्रथा, जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समाज की दिशा में एक प्रेरणा बन गया है।

संघर्ष की कहानी

सपा के मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और वीरपाल प्रधान ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का संघर्ष बेहद कठिन था। सामंती मानसिकता के लोग उनके कार्यों का विरोध करते थे और उन्हें पत्थर फेंकने, मैला फेंकने तक का विरोध सहना पड़ा था। लेकिन वे कभी भी अपने मिशन से विचलित नहीं हुईं।

अंबेडकर वाहिनी का योगदान

अंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष हरपाल सिंह और राम सहेली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने दलित समाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है, जो आज भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस कार्यक्रम में प्रमुख लोग जैसे सुनील चौधरी, रामवीर यादव, मुकेश यादव, गौरव कुमार यादव, दिव्यांशु यादव, वीरपाल प्रधान, राम सहेली, गौरव यादव, लोकपाल यादव, हरपाल सिंह, मंजीत यादव, गौरव, विश्वजीत, प्रवीण, उत्कर्ष, जितेंद्र, दीपक, तरुण सहित सपा कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित थे।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 3 January 2026, 8:53 PM IST

Advertisement
Advertisement