

सहारनपुर के ग्राम दंघेड़ा जंगल में महिला उप निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस ने गोकशी के प्रयास में लगे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक गोकश घायल, अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए।
पुलिस और गोकशों की हुई गोलीबारी
Saharanpur: यूपी के सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दंघेड़ा के जंगलों में देर रात महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में गोकशी के आरोप में लगे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य को पकड़ लिया गया। एक बदमाश मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
रात्रि गश्त के दौरान महिला उप निरीक्षक थाना नागल द्वारा मय पुलिस बल सिड़की चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दंघेड़ा के जंगल और खेतों में कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत ग्राम दंघेड़ा की ओर रवाना हुई।
UP News: सहारनपुर के सरसावा में लव जिहाद का बड़ा खुलासा…फर्जी नाम से शादी, जानें पूरी खबर
जैसे ही पुलिस टीम जंगल की ओर बढ़ी, खेतों में किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। आवाज के स्रोत पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि कुछ गोकशी करने वाले हाथ में छुरे लेकर सक्रिय थे। पुलिस के नजदीक आते ही आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वे खेतों की ओर भागने लगे।
सहारनपुर के दंघेड़ा जंगल में महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में गोकशी के चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल। पुलिस की तेज़ कार्रवाई से बड़ी सफलता। एक बदमाश फरार, तलाश जारी। साहस और तत्परता के लिए महिला उप निरीक्षक की प्रशंसा। #Saharanpur #CowSlaughter #PoliceAction pic.twitter.com/TMZ3RSO2oN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 25, 2025
पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत दबोच लिया गया, जबकि तीन अन्य गोकशों को ग्रामीण इलाकों में की गई कॉम्बिंग के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी खोज जारी है।
घायल बदमाश की पहचान जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम नौजली थाना नागल के रूप में हुई। गिरफ्तार अन्य तीन आरोपियों के नाम साजिद पुत्र जुनैद, महकार पुत्र फुरकान और राशिद पुत्र इरफान हैं, जो सभी ग्राम नौजली के निवासी हैं।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, दो अवैध छुरे तथा गोकशी के उपकरण जैसे एक कुल्हाड़ी, दो छुरे और दो रस्सी बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक जिंदा गोवंश भी बरामद किया गया है।
सहारनपुर पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल के साथ धर दबोचा; पढ़ें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घायल बदमाश जाहिद पर थाना नागल में पहले से गोकशी, धोखाधड़ी, मारपीट और गाली-गलौज समेत कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम ने फरार बदमाश की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय पुलिस और फोर्स लगातार जंगल व आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।