कार्ड देने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, चाकू की नोक पर लूटपाट; पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार

मैनपुरी के भोगांव में दो युवकों ने महिला को निशाना बनाकर चाकू की नोक पर लूट की वारदात की। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर की गई तेज कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 September 2025, 12:45 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया में मंगलवार की सुबह एक महिला को दिनदहाड़े लूट का शिकार बनाया गया। सुबोध कुमार, जो पेशे से शिक्षक हैं, सुबह 10:30 बजे अपने विद्यालय के लिए निकल चुके थे। उनकी पत्नी अलका देवी घर पर अकेली थीं। तभी अचानक घर की डोर बेल बजती है और दो युवक 13वीं संस्कार का कार्ड देने की बात करते हैं।

वारदात के बाद एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही अलका देवी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गईं।

दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट

पुलिस की तेजी से कार्रवाई

एसपी के नेतृत्व में क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और थाना भोगांव की संयुक्त टीम ने त्वरित जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर टीम को दोनों संदिग्धों के ठिकाने का पता चला। जैसे ही पुलिस टीम लुटेरों को पकड़ने पहुंची, लुटेरों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

मैनपुरी में हैवानियत: 16 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, मां ने कहा- मेरी बेटी को इंसाफ दो

मुठभेड़ में लुटेरे घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों लुटेरे अयान और फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूट के सामान के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी

मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली और पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, और आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

“मेरा बेटा चोर नहीं था”: न्याय की आस में बरेली से मैनपुरी पहुंचा पीड़ित परिवार, पढ़ें पूरी खबर

CCTV DVR ले जाना दिखाता है लुटेरों की साजिश

लुटेरों द्वारा घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी ले जाना यह दर्शाता है कि उन्होंने वारदात की पहले से पूरी योजना बना रखी थी। पुलिस इस घटना को एक 'प्री-प्लांड क्राइम' मान रही है और तकनीकी जांच के लिए घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 25 September 2025, 12:45 PM IST