Road Accident: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा,1 की मौत, दूसरा गंभीर

फतेहपुर में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां थाना असोथर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत जरौली कौहन मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई, पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 31 August 2025, 6:38 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के  फतेहपुर में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां थाना असोथर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत जरौली कौहन मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसमें भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे  हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब दस बजे मड़ौली थाना किशनपुर निवासी सुंदरलाल (22) पुत्र सूरजबली अपने भतीजे रोहित कुमार (20) पुत्र छेदी लाल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक असोथर–जरौली मार्ग स्थित करबला तालाब के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।

दोनों गंभीर रूप से घायल

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुंदरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 करबला तालाब के पास यह हादसा

परिजनों ने बताया कि रोहित व सुंदरलाल शनिवार शाम मड़ौली से अपने फूफा मोतीलाल बांदा जिले के गांव मार्का पंखा देने गए थे। पंखा देकर लौटते समय वे फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन स्थित अपने मामा घनश्याम के घर रुके। देर रात घर लौटते समय जैसे ही असोथर पहुंचते उन्हें याद आया कि उनका हेलमेट मामा के घर रह गया है, वे उसे लेने वापस जा रहे थे। इसी दौरान करबला तालाब के पास यह हादसा हो गया।

परिवार में कोहराम

रोहित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बहनें और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता छेदीलाल लुधियाना (पंजाब) में रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोहित को घर का सहारा माना जाता था।

शव का अंतिम संस्कार नहीं

मृतक के पिता छेदीलाल के लुधियाना से आने का इंतजार किया गया, जिसके चलते देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। घर में रोहित की मां जगरनिया, पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चाचा-भतीजे हमेशा एक साथ देखे जाते थे, लेकिन यह हादसा पूरे परिवार पर भारी पड़ गया।

Location :