हिंदी
दर्दनाक हादसे में दो की मौत
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सुल्तानपुर में बीती रात दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा देखकर लौट रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में जहां दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां हालत गंभीर देख दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक बच्चियों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, ये मामला है देहात कोतवाली थानाक्षेत्र ओदरा गांव का। इसी गांव की रहने वाली रीमा, सीमा, रेखा, अंजली, कुलदीप, अंतिमा, संजनी और सावित्री शहर की दुर्गापूजा विसर्जन शोभा यात्रा देखने गई हुई थी। देर रात ये सभी मेला देख कर लौट रही थी कि अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर कमनगढ़ में इन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दो सगी बहने रीमा सीमा की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो सगी बहने रीमा और सीमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेखा, अंजली, कुलदीप, अन्तिमा संजनी और सावित्री घायल हो गए। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया। एक का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
गौरतलब है यूपी में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है, ऐसे में कई लोगों की जान चली जाती है, तो कई लोग घायल हो जाते है। मगर ये हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन और प्रशासन से बड़ा सवाल है आखिर ये हादसे क्यों नहीं थम रहे हैं? आए दिन हो रहे हादसे में हो रही मौत का जिम्मेदार कौन?
Location : Sultanpur
Published : 9 October 2025, 1:00 PM IST
Topics : Road Accident sultanpur news UP News UP Police