Road Accident: नहीं थम रहा हादसों का कहर! टैंपू ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

बदायूं के थाना वज़ीरगंज क्षेत्र के कस्बा वज़ीरगंज में कोल्ड स्टोर के पास रविवार को शाम के समय एक तेज़ रफ़्तार टैंपू ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल…पढ़ें पूरी खबर

Updated : 22 March 2026, 9:02 PM IST
google-preferred

बदायूं: बदायूं के थाना वज़ीरगंज क्षेत्र के कस्बा वज़ीरगंज में कोल्ड स्टोर के पास रविवार को शाम के समय एक तेज़ रफ़्तार टैंपू ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल, बदायूं भिजवाया।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय गुरुदेव पुत्र कलियान सिंह, निवासी ग्राम दहेमी, अपनी बाइक से घर लौट रहा था। कोल्ड स्टोर के समीप पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार टैंपू ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

थाना वज़ीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को निजी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाज़ुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

तेल-गैस संकट पर PM Modi की हाई-लेवल बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को तोड़ने की रणनीति पर मंत्रियों संग मंथन जारी

मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई

घटना के बाद टैंपू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात टैंपू और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Cabinet: CM धामी ने किया कैबिनेट का विस्तार, नये चेहरे भी शामिल; देखिये विभाग और मंत्रियों की सूची

अक्सर तेज़ रफ़्तार वाहनों की आवाजाही पर चिंता

स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोर के पास अक्सर तेज़ रफ़्तार वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताई है और प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण व निगरानी बढ़ाने की मांग की है।  उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसो की खबर सामने आती रहती है, इन हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है तो कई लोग घायल हो जाते हैं, मगर इस प्रकार के दर्दनाक हादसे  खत्म होने का  नाम नहीं ले रहा है।

Location : 
  • badaun

Published : 
  • 22 March 2026, 9:02 PM IST

Advertisement