हिंदी
अयोध्या को लेकर बीजेपी और विपक्ष आमने सामने (Img: Dynamite News)
Deoria: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। यह मामला देवरिया तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीखी बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी सरकार बनने पर अयोध्या को “अनुपम नगरी” के रूप में विकसित किया जाएगा, वहीं बीजेपी ने इस बयान पर कड़ा पलटवार किया है। भाजपा और सपा इस मामले पर आमने-सामने आ गये हैं।
दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो अयोध्या को भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त “अनुपम नगरी” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मौजूदा विकास मॉडल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके इसी बयान को लेकर सियासत गरमा गई है।
बीजेपी ने सपा के दावों को खारिज किा है। भाजपा ने कहा कि अपने कार्यकाल में समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की लगातार उपेक्षा की थी। पार्टी का कहना है कि वर्तमान सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम किया है, जिससे शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है।
अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी के इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर बीजेपी ने सफाई दी है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच प्रक्रिया जारी है।
रात के अंधेरे में लाखों की चोरी… लेकिन भागते ही घिर गए चोर, ग्रामीणों ने ऐसे पलट दी पूरी बाजी!
राकेश त्रिपाठी ने बताया कि एसआईटी अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन को लेकर भी एसआईटी अपनी सिफारिशें देगी और सरकार पारदर्शिता के साथ कदम उठाएगी।
अयोध्या को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाज़ी तेज होने से राजनीतिक माहौल और अधिक गरम हो गया है। जहां एक तरफ विकास के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।
Location : Deoria
Published : 29 June 2026, 3:44 PM IST
Topics : bjp Ram Mandir Controversy Samajwadi Party