हिंदी
दुकानों का निरीक्षण करती टीम
Raebareli: रायबरेली में क्रिसमस पर्व के अवसर पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जनपद में बेकरी खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जगतपुर रोड, सलोन स्थित रिच फूड प्रोडक्ट्स बेकरी, ऊंचाहार स्थित रामकृष्णा बेकरी एवं खोजनपुर स्थित कृपा शंकर बेकरी का निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचनलता तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान बेकरी इकाइयों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाई गईं।
जांच में यह पाया गया कि अधिकांश बेकरी प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। खाद्य पदार्थों का उचित तरीके से भंडारण नहीं किया गया था तथा कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों द्वारा एप्रन, हेड कवर एवं दस्तानों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था, जिससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका बनी हुई थी।
Raebareli: डीएम बने दिव्यांग बच्चों के लिए देवदूत, 197 मासूमों को दिया ये शानदार तोहफा
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, कीट नियंत्रण व्यवस्था तथा लेबलिंग एवं आवश्यक अभिलेखों के संधारण में भी गंभीर कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन कमियों को खाद्य सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण बताते हुए तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।
उक्त अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित बेकरी संचालकों को सुधार सूचना नोटिस जारी की गई। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर सभी कमियों को दूर करें, अन्यथा उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Raebareli News: SP यशवीर सिंह ने मिशन शक्ति केन्द्र का किया रियलिटी चेक, मिली थी ये शिकायत
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
Location : Raebareli
Published : 23 December 2025, 8:59 PM IST
Topics : Dynamite News UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश