हिंदी
पॉक्सो आरोपी और 3 अभियुक्त दबोचे गए (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। जिले की रामपुर कारखाना और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों तथा गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई सामने आई है।
कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रागिनी मोड़ से रेलवे स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल वर्मा (24), करन यादव (21) और निखिल वर्मा (21) निवासी रामगुलाम टोला के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 12 जून 2026 को समीमा खातून ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 11 जून की शाम उनके पुत्र फरूख अहमद पर पुरानी रंजिश के चलते कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में मुकदमा संख्या 374/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
दूसरी ओर रामपुर कारखाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर डुमरी-देवरिया मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीर (19) पुत्र इसराइल निवासी बेलवा, थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 5(j)(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी खजाना, फिर अचानक हो गया गायब
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में दोनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।
नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान विमान में बैठकर जाएंगे लखनऊ, CM योगी से होंगे रूबरू
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Location : Deoria
Published : 13 June 2026, 4:40 PM IST
Topics : Attempt to Murder Case Crime News Uttar Pradesh Deoria Police POCSO Act Accused Rampur Karkhana Police