Deoria Police Action: देवरिया में अपराधियों की खैर नहीं, पॉक्सो आरोपी समेत 4 वांछित अपराधी गिरफ्तार
देवरिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रामपुर कारखाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को दबोच लिया।