हिंदी
आग बुझाते दमकलकर्मी
Raebareli: रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में आज सुबह एक बंद पड़े मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बंद मकान का ताला तुड़वाया। इसके बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
Raebareli News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरे सीओ अमित सिंह
आपको बता दे कि, यह मकान शाबे आलम का है, जो अपने परिवार के साथ रायबरेली शहर में मजदूरी करते हैं। आग लगने की सूचना पर शाबे आलम भी मौके पर पहुंचे। फायर विभाग के दीवान विजय बहादुर ने बताया कि आग बुझा दी गई है और इसमें लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शाबे आलम ने बताया कि उनके तख्त और बिस्तर जल गए हैं।
Raebareli Police Encounter: रायबरेली में पुलिस मुठभेड़, गौवध का वांछित आरोपी घायल
शाबे आलम ने आशंका जताई है कि किसी ने जानबूझकर उनके बंद घर में आग लगाई है। घटना की जानकारी मिलने पर गदागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। हल्का दरोगा अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है और मामले की जांच करवाई जा रही है। आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Location : Raebareli
Published : 1 January 2026, 2:11 PM IST
Topics : fire Latest News Raebareli UP News